Eassay on holi in Hindi (100 words) | होली पर निबंध

होली भारतवर्ष में मनाए जाने वाला एक प्रसिद्ध त्योहार है। यह पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा को यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन सारे लोग भेद-भाव को भूलकर एक-दूसरे को गले लगते है। तरह-तरह की मिठाइयां और पकवान बनाए जाते हैं। इस दौरान धार्मिक गीत भी गाये जाते हैं। हमलोग एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाते हैं। होली मनाने के एक दिन पहले होलिका को जलाया जाता है। होलिका हिरण्यकशिपु की बहन थी। वह प्रह्लाद को मारना चाहती थी लेकिन भगवान की कृपा से प्रह्लाद बच जाता है और होलिका आग में जलकर भस्म हो जाती है। यह अधर्म पर धर्म की विजय बतलाता है।

SHARE THIS

Author:

Previous Post
Next Post